ठंड से बचने के लिए ईशा अंबानी ने पहना मंगेतर आनंद का ब्लेजर, तस्वीरें आई सामने

12/2/2018 5:19:23 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की शादी में शामिल होने पूरा अंबानी परिवार जोधपूर पहुंचा था। अब हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें ईशा अंबानी भाई आकाश अंबानी और होने वाली भाभी श्लोका के साथ वापस मुंबई लौट गईं। सामने आई तस्वीरों में खास ये है कि जोधपूर की ठंड से बचने के लिए ईशा अंबानी ने अपने होने वाली पति आनंद पीरामल का ब्लेजर पहना हुआ था। ईशा की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। 

 


वैसे इस वक्त ईशा ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहन रखी थी, जिसके उपर ईशा ने ब्लेजर पहन था। इस दौरान श्लोका और अाकाश की भी कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ थाम दिख रहे है। जानकारी के लिए बता दें कि ईशा इसी महीने यानी 12 दिसंबर को शादी रचाने जा रही है। 

 

 

अगर बात करे प्रियंका की शादी की तो उन्होंने  कैथोलिक ट्रेडिशन के मुताबिक दोनों ने शादी रचा ली है। इसके मुताबिक दोनों ने एक दसूरे को किस भी किया। शादी के बाद निक ने प्रियंका को गोद में उठा लिया और फिर दोनों ने डांस भी किया। वहीं आज ये जोड़ा हिंदू रीति रिवाज से शादी करेगा। शादी जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हुई।
 

Konika