मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के बॉयफ्रेंड का नाम जानकर रह जाएंगे हैरान आप

11/15/2017 3:09:27 PM

मुंबईः पिछले दिनों रिलायंस और जियो की बोर्ड मीटिंग में अपनी दमदार उपस्थिति दर्शाने वालीं भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी  किसी परिचय की मोहताज़ नहीं है। 


खबरों के मुताबिक जल्द ही ईशा फिल्म 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' को करण जौहर के साथ प्रोड्यूस करेंगी। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। कुछ दिनों पहले करण जौहर के घर पर अक्षय कुमार और ईशा अंबानी की मीटिंग हुई थी। ईशा को यह प्रोजेक्ट अच्छा लगा है। अक्षय, करण और रेशमा शेट्टी की फाइनल मीटिंग 29 अगस्त को अक्षय के घर पर हुई थी। 

ईशा अंबानी देश की सबसे अमीर और सक्सेसफुल बिजनेस वुमैन में से एक हैं। ईशा ‌फेमिना मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट भी करवा चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फेमिना के लिए ये अब तक का सबसे महंगा फोटोशूट था। साल 2015 में ईशा अंबानी का नाम फोर्ब्स की सबसे छोटी अरबपति बिजनेस वुमैन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल किया गया था।

इसके अलावा साल 2015 में उनका नाम एशिया की 12 सबसे पॉवरफुल बिजनेस विमेन की लिस्ट में शामिल किया गया था। ईशा मुकेश अंबानी की हर साल की कमाई करीब 4710 करोड़ रुपए है। ईशा की पर्सनल लाइफ काफी छिपी हुई है। ईशा के अफेयर की बात करें तो धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने के दौरान उनकी मुलाकात हर्षवर्धन गुप्‍ता से हुई थी।

एक वेबसाइट के अनुसार, हर्षवर्धन गुप्ता मुंबई के एक बिजनेसमैन का बेटा है। इस स्कूल को नीता अंबानी चलाती हैं। जब ये बात नीता को पता चली थी तो उन्होंने स्कूल की अथॉरिटी को दोनों के क्लास अलग कर देने को कहा था। नीता ने ईशा को सख्त हिदायत दी थी कि वो हर्षवर्धन से दूर रहें। ईशा कड़ी सिक्योरिटी के बीच रहती थीं। इसलिए ईशा और हर्षवर्धन का जल्द ही ब्रेकअप हो गया।


दूसरा प्यार ईशा को येल यूनिवर्सिटी में पढाई के दौरान हुआ। बताया जाता है की ईशा को पियानो बजाना काफी पसंद है और पियानो सीखने के लिए उन्होंने एक प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली है। इसी पियानो प्यार के चलते उन्हें एक लड़के से नजदीकियां बढ़ गयी थी जो खुद एक पियानिस्ट है। बहरहाल ख़बरों के मुताबिक ये लड़का इंडियन तो नहीं है परन्तु इसके बारे में ज्यादा डिटेल अभी सामने नहीं आयी है।