ईशा अंबानी ने घर में रखी पार्टी, प्रियंका-परिणीति के साथ मिलकर बनाई Ice Cream
4/29/2019 10:50:48 AM
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं। दरअसल, वो अपने भाई की शादी अटेंड करने इंडिया आई हुई हैं। इसी बीच ईशा अंबानी ने प्रियंका, परिणीति चोपड़ा, सृष्टि बहल और तमन्ना दत्त समेत अपनी कई दोस्तों के लिए हाउसपार्टी रखी। ईशा ने अपनी दोस्तों के साथ मिलकर आइसक्रीम भी बनाई। तस्वीरों में इस हसीनाओं की खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
View this post on InstagramA post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
प्रियंका ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा-घर पर आइसक्रीम बनाते हुए। ईशा अंबानी तुम्हें खूब सारा प्यार। तुम्हारा घर बहुत सुंदर है। मैं आशा करती हूं तुम हमेशा खुश रहो और हंसती रहो। उम्मीद करती हूं ऐसी ही गर्ल्स नाइट और आएं। आलिया भट्ट तुमने ये मैडनेस मिस कर दी। सभी लड़कियों को प्यार।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा, ईशा अंबानी, परिणीति चोपड़ा, सृष्टि बहल और तमन्ना दत्त में गहरी दोस्ती देखने को मिलती है। अक्सर ये लोग साथ टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं।