ईशा अंबानी की कमाई के आगे कुछ भी नहीं है उनके होने वाले पति की INCOME

9/28/2018 2:35:19 PM

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी इस साल दिसंबर में बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से शादी करेंगी। इन दिनों ईशा अपनी सगाई को लेकर खूब चर्चा बटोर रही है। वैसे ईशा अंबानी के बारे में लोग कम ही जानतो होंगे। बता दें कि मुकेश अंबानी की यह बेटी रिलायंस इंडस्ट्रीज की कई सारी कंपनियों की देखभाल करती है। 26 वर्षीय ईशा अंबानी की सालाना कमाई जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां, ईशा की सालाना कमाई करीब 4710 करोड़ रुपए है।

 

 

ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद ईशा ने अमेरिका की ग्लोबल कंसल्टेंसी फर्म मैकिंसे में जॉब शुरू की थी। इसके बाद भारत लौटने पर वह रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर बनीं। वह जब 16 साल की थी तभी रिलायंस इंडस्ट्रीज में 80 मिलियन डॉलर के शेयर की मालकिन थीं। ईशा का नाम 12 सबसे पॉवरफुल बिजनेस वूमेन की लिस्ट में शामिल है। आप यह बात जानकर गर्व महसूस करेंगे कि ईशा अंबानी यह दौलत अपने दम पर हासिल की है।

 

 


कौन हैं आनंद पीरामल ?

 

अब हम बात करते हैं ईशा अंबानी के होने वाले पति आनंद पीरामल के बारे में।  पीरामल ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आनंद पीरामल फार्मा, फाइनेंशियल सर्विस, रियल एस्टेट ग्लास पैकेजिंग और इंफॉर्मेशन सर्विसेज जैसे कारोबार की देखरेख करते हैं। आनंद की सालाना आय 350 लाख करोड़ रुपए हैं। आनंद के पिता अजय पीरामल श्रीराम ग्रुप तथा पीरामल ग्रुप के चेयरमैन हैं। इतना ही नहीं वह देश के 22वें सबसे अमीर आदमी हैं।
 

Konika