मुकेश अंबानी की बेटी की शादी की रस्में शुरू, हीरों की ज्वैलरी से सजी ईशा और मां नीता

11/17/2018 11:58:04 AM

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी 12 द‍िसंबर को आनंद पीरामल से शादी करेंगी। इस शादी में परिवारवालों द्वारा छोटी-बड़ी चीज का खास इंतजाम किया जा रहा है। उदयपुर में शादी से पहले की रस्में निभाने के बाद मुंबई में शादी रचाएंगे।

PunjabKesari

बीते दिन ही इस शाही शादी का जश्न शुरू हो गया। बीते रात घर पर डांडिया का आयोजन हुआ। इस दौरान ईशा ने अपनी दादी कोकिलाबेन अंबानी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

इस दौरान अंबानी के परिवार के सभी सदस्य पारंपरिक और आकर्षक लिबास में नजर आए। तस्वीरों में ईशा लहंगा पहने नजर आईं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं नीता येलो एंड रेड कलर की लंहगा चोली पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही दोनों  सिंगल डायमंड की ज्वैलरी पहन रखी है। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

 

 बता दें कि कुछ महीने पहले ही ईशा अंबानी ने आनंद के साथ इटली के लेक कोमो में सगाई की थी। इस सगाई में बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए थे। इसी बीच ईशा अपने बंगले को लेकर भी काफी चर्चा में बनी हुई है।

PunjabKesari

खबरों के अनुसार ईशा अंबानी शादी के बाद 452 करोड़ रुपए के आलीशान बंगले में रहेंगी, जो मुंबई के वर्ली इलाके में है। खास बात यह है कि यह बंगला ईशा को सास-ससुर की तरफ से शादी के तोहफे के तौर पर दिया जाएगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News