करीबी दोस्त कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में शामिल होने जैसलमेर पहुंचे ईशा अंबानी और पति आनंद पीरामल

2/6/2023 11:07:09 AM

मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और कियारा आडवाणी 7 फरवरी 2023 को हमेशा के लिए एक दूजे के होने जा रहे हैं। बीते रवीवार को सिद्धार्थ और कियारा के संगीत फंक्शन से पहले ईशा अंबानी और आनंद पीरामल जैसलमेर पहुंचे। सिड और कियारा सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

बहुत से लोग सोच रहे हैं कि ईशा अंबानी और कियारा आडवाणी एक-दूसरे को कैसे जानते हैं। खैर, कियारा ने यह पहले ही साफ कहा है कि, ईशा अंबानी उनकी बहुत पुरानी दोस्त हैं। ईशा अंबानी किसी राजकुमारी जैसी नज़र आती हैं। ईशा अंबानी ने हाल ही में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। ईशा अंबानी के फेस पर न्यू मॉम ग्लो साफ नज़र आ रहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi