पति निक के साथ बेस्ट फ्रेंड ईशा की शादी में पहुंची प्रियंका, रॉयल लुक में ढाया कहर

12/13/2018 12:15:02 PM

मुंबई: दुनिया के सबसे अमीर घराने की बेटी ईशा अंबानी ने 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। ये शादी अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में हुई। इस शादी में बॉलीवुड स्टार्स से लेकर कई महान हस्तियां शामिल हुईं। इस शादी में न्यूली मैरिड कपल प्रियंका और निक भी पहुंचे। 

प्रियंका इस दौरान पिंक कलर के बेहद क्लासी लहंगा पहने हुए नजर आईं। लहंगे के साथ उन्होंने लाइट मेकअप किया था और मांग टीका प्रियंका के लुक को चार-चांद लगाते हुए नजर आया।

वहीं निक ब्लैक कलर का सूट पहने कूल अंदाज में दिखे। हाथों में हाथ डाले इस कपल ने कई तस्वीरें खिंचवाई।

वहीं प्रियंका के पति निक जोनस ब्‍लैक कलर के टक्‍सीडो सूट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्‍होंने इस आउटफिट के साथ आने बालों को खुला छोड़ा है। इसके साथ उन्‍होंने मांग टीके के साथ हाथों में भारी कड़े पहने हुए हैं।

प्रियंका के आउटफिट का कलर मौके के हिसाब से बिल्‍कुल परफेक्‍ट है। इस दौरान प्रियंका वहां मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन करती भी नजर आईं। हमेशा की तरह दोनों एक दूसरे में खोए हुए रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें खिंचवाते हुए दिखे। 

ईशा की अच्छी दोस्त हैं प्रियंका

बता दें कि प्रियंका और ईशा बेस्ट फ्रेंड्स हैं। निकयंका की शादी में पूरा अंबानी परिवार शिरकत करने पहुंचा था।

जानकारी के मुताबिक प्रियंका ने ईशा के इंतजार में अपना संगीत रुकवा दिया।

पूरा अंबानी परिवार ने निकयंका की शादी में नाचते हुए नजर आया। वहीं प्रियंका भी पति निक के साथ अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी को एंजॉय करती हुई नजर आई। 

Neha