बैंड बाजा बारात:अगले 15 दिन में मंगेतर नंदिता संग शादी रचाएंगे विद्युत जामवाल,लंदन में बज सकती है शहनाई!
7/13/2022 8:31:25 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। विद्युत जामवाल ने पिछले साल सितंबर में फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी संग सगाई की थी। कपल की सगाई की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। इंगेजमेंट के बाद इस कपल की शादी की खबरें काफी जोरों
पर है।
अब खबर है कि ये कपल इस महीने (जुलाई) शादी करने जा रहा है। नंदिता लंदन में हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि विद्युत भी बहुत जल्द लंदन रवाना होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बहुत जल्द ये कपल लंदन में शादी करने जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि दोनों ने पहले ही शादी कर ली है और उनके दोस्तों ने अभी तक ये बात छिपाकर रखी है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो खुद कपल ही बता सकता है।
हालांकि कुछ लोग ऐसा भी कह रहे हैं कि उनकी शादी आने वाले 15 दिनों में हो सकती है और दोनों इसकी घोषणा कर सकते हैं। पहले भी विद्युत जामवाल और नंदिता लोगों को सरप्राइज दे चुके हैं।
विद्युत और नंदिता ने सितंबर 2021 में अपनी बाहों में बाहें लिए ताजमहल के सामने वाली तस्वीर शेयर कर अपनी सगाई की घोषणा की थी।
नंदिता मेहतानी की दूसरी शादी
नंदिता मेहतानी की बात करें तो पहले उनकी शादी करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के साथ हुई थी।हालांकि यह शादी कुछ समय ही चली थी और 2003 में दोनों का तलाक हो गया है।
विद्युत जामवाल की बात करें तो हाल में उनकी फिल्म ‘खुदा हाफिज 2’ रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।
अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो विद्युत आईबी71 और शेर सिंह राणा जैसी फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिकी सीनेट ने प्रबंधन एवं संसाधन विदेश उप मंत्री पद के लिए रिचर्ड वर्मा के नाम की पुष्टि की

नोएडा में दीवार गिरने से दो लोग घायल

Srimad Bhagavad Gita: श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप से जानें यज्ञ के रूप और सबसे अच्छा यज्ञ

मुंबई में रामनवमी जुलूस के दौरान दो समूहों में झड़प मामले में 21 लोगों को हिरासत में लिया गया