वायरल हुईं निक जोनस की बच्चे को बाहों में लिए उसका माथा चूमते की तस्वीर, क्या ये है प्रियंका की नन्हीं परी!

1/24/2022 2:35:11 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मां बनी हैं। प्रियंका के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी। प्रियंका और निक ने सेरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत किया। फैंस कपल की बेटी की एक झलक पाने के लिए बेकरार है।

इसी बीच निक की एक लिटिल बेबी संग तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में निक बेबी को बाहों में लिए उसका माथा चूमते दिख रहे हैं। निक जोनस की नन्हे बेबी संग वायरल फोटो पर फैंस कपल को बेबी के जन्म की ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

कई लोगों को लग रहा है कि ये प्रियंका और निक की बेटी हैं। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो हम आपको बता दें कि ये निकयंका की बिटिया नहीं हैं। ये निक की पुरानी तस्वीर है जो अब वायरल हो रही है। 

 

 प्री-मैच्योर है प्रियंका की बिटिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका के घर 15 जनवरी को बेटी की किलकारी गूंजी। दूसरी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रियंका के बच्चे ने डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले जन्म लिया है। मतलब ये कि प्रियंका का बेबी प्री-मैच्योर है। 

इंग्लिश वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से जानकारी देते हुए लिखा है-'प्रियंका-निक की बेटी ने डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले साउदर्न कैलिफोर्निया हॉस्पिटल में जन्म लिया। जब तक न्यूबॉर्न बेबी हेल्दी नहीं हो जाती तब तक उसे हॉस्पिटल में ही रखा जाएगा। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ही निक और प्रियंका उसे घर ले जा सकते हैं।' कहा जा रहा कि कपल के बच्चे की डिलीवरी डेट अप्रैल में थी। इस वजह से प्रियंका चोपड़ा ने अपने सभी वर्क कमिटमेंट को पूरा कर लिया था ताकि वो बच्चे के पैदा मदरहुड को एंजॉय कर सके।


 

Content Writer

Smita Sharma