मेरे लिए बड़ा दिन..जहीर इकबाल संग अफेयर्स की खबरों के बीच सोनाक्षी ने की सगाई,शख्स के कंधे पर हाथ रख फ्लाॅन्ट की इंगेजमेंट रिंग!

5/9/2022 12:10:47 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कई महीनों से वह एक्टर जहीर इकबाल संग अफेयर्स की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि कई इंटरव्यूज में सोनाक्षी ने उन्हें सिर्फ दोस्त बताया है। इसी बीच सोनाक्षी ने फैंस के साथ एक ऐसी गुड न्यूज शेयर की जिसे सुन उन्हें हर कोई मुबारकबाद दे रहा है।

अरे भई बात ये है कि बाॅलीवुड की इस डीवा ने सगाई कर ली है। सोनाक्षी के अचानक सगई करने की खबर ने फैंस को हैरान तो किया है लेकिन ये खबर सुनकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तीन अलग-अलग फोटोज शेयर की हैं जिसमें वह अपनी खूबसूरत इंगेजमेंट रिंग फ्लाॅन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने लविंग फिऑन्से के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रही हैं। तस्वीरों में सोनाक्षी के मिस्ट्री लविंग फिऑन्सेका चेहरा नजर नहीं आ रहा है लेकिन हर फोटो में सोनाक्षी अपनी रिंग जरूर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

 दूसरी तस्वीर में सोनाक्षी अपने डार्लिंग पार्टनर के कंधे पर प्यार से हाथ रखकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर में सोनाक्षी अपने पार्टनर का हाथ थामे हुए मुस्कुरा रही हैं। सोनाक्षी की मिलियन डॉलर स्माइल उनकी खुशी को जगजाहिर कर रही है।

भले ही सोनाक्षी ने अपने पार्टनर के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन  फिऑन्से संग सोनाक्षी के रोमांटिक पोज दोनों के रिश्ते की गहराई को बखूबी बयां कर रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ सोनाक्षी ने लिखा-'मेरे लिए ये बड़ा दिन है।  मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सपना सच होने जा रहा है और इसे आपके साथ शेयर करने का मैं इंतजार नहीं कर सकती हूं। विश्वास नहीं कर सकता कि यह SO EZI था !!!!'

 

सोनाक्षी सिन्हा की सगाई की खबर ने फैंस को तो सुपर हैप्पी कर दिया है लेकिन एक्ट्रेस का पोस्ट जानकर फैंस अब ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर वो लकी इंसान कौन है जिसे उन्होंने अपने हमसफर बनाया है।

Content Writer

Smita Sharma