सलमान खान उठा रहे थे सरोज खान के इलाज सारा खर्च, एक्टर की बहन अलवीरा ने भी की मदद !

7/4/2020 9:36:13 AM

मुंबई: बाॅलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार को मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उन्होंमे 72 की उम्र में अंतिम सांस ली। 24 जून को सरोज को  सांस लेने में दिक्कत होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले सरोज खान का डायलिसिस भी होता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरोज खान के इलाज का खर्च सलमान खान का फाउंडेशन उठा रहा था।

वहीं, सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री ने भी सरोज खान के इलाज में मदद की थी। सरोज खान का घर मलाड इलाके में हैं और वह बांद्रा के गुरु नानक अस्पताल में अपना इलाज करवा रही थीं। बता दे कि सलमान खान बांद्रा इलाके में रहते हैं।

 

हमेशा करते हैं जरूरतमंद लोगों की मदद

इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि सलमान खान हमेशा से जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। इससे पहले जूनियर आर्टिस्ट सईदा ने बताया था कि उनके कैंसर के इलाज का खर्च सलमान खान का फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन उठा रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि जब भी इलाज करवाती हैं, बिल सलमान खान के पास चला जाता है।वहीं उनके फाउंडेशन की तरफ से की जाने वाली मदद को लेकर एक्टर ने कभी मीडिया में बात नहीं की है। सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री और पिता सलीम खान की देखरेख में फाउडेंशन चलता है। 


सलमान खान ने सरोज खान से काम को लेकर किया था वादा

सरोज खान हाल के दिनों में काम को लेकर थोड़ा परेशान थीं। इस पर सलमा ने सरोज खान से मुलाकात की। यही नहीं उन्होंन अपनी अगली फिल्म में काम देने का भी वादा किया। हालांकि यह वादा पूरा होता कि इससे पहले सरोज खान का निधन हो गया। सलमान और सरोज ने फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' और 'अंदाज अपना अपना' समेत कई फिल्मों में साथ काम किया था।

Smita Sharma