बैंड बाजा बारात :विजय देवरकोंडा की दुल्हनिया बनेंगी रश्मिका मंदाना, इस साल 7 फेरे लेगा कपल!

2/21/2022 12:22:34 PM

मुंबई: तेलगू सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी प्रोफैशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।  विजय देवरकोंडा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना  रश्मिका मंदाना जिन्हें 'नैशनल क्रश' कहा जाता है संग अपने रिश्ते को लेकर खबरों में हैं। हाल में इन दोनों को मुंबई में डेट पर जाते हुए देखा गया है जिसके बाद उनकी रिलेशनशिप के बाद शादी की भी चर्चा सामने आने लगी है।

ऐसी चर्चा कर रहे हैं कि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। भले ही फैंस दोनों एक्टर्स की शादी तक पहुंच गए हों लेकिन अभी तक न तो रश्मिका और न ही विजय, दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है। 

रश्मिका और विजय ने 2 सुपरहिट फिल्मों 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया है। इन दोनों फिल्मों में इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इन फिल्मों के बाद से ही दोनों का रिश्ता चर्चा में हैं।

काम की बात करें तो विजय देवरकोंडा अपनी आने वाली फिल्म 'लाइगर' की शूटिंग में बिजी है जिसे पुरी जगन्नाथ डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है। वहीं रश्मिका मंदाना भी अभी अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ फिल्म 'गुडबाय' की शूटिंग कर रही हैं जिसका डायरेक्शन विकास बहल कर रहे हैं।

Content Writer

Smita Sharma