आज रणथंभोर में सगाई करेंगे रणबीर-आलिया! रणवीर-दीपिका समेत डेस्टिनेशन पर पहुंचे कई मेहमान

12/30/2020 9:44:54 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा ही शादी की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं। फैंस भी इस कपल को  शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं। वहीं अब खबरें हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबरें हैं कि नए साल के पहले रणबीर और आलिया के फैंस को खुशखबरी मिल सकती है।

Bollywood Tadka

दरअसल, मंगलवार सुबह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट परिवार संग मुंबई एयरपोर्ट से जयपुर कर लिए रवाना हुए।

Bollywood Tadka

एक रिपोर्ट के मुताबिक महेश भट्ट, नीतू कपूर और आदर जैन भी पहले से रणथंभौर में हैं।वहीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण  भी पिंक सिटी का दीदार करने पहुंच गए। इतना ही नहीं दोनों की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने भी जयपुर के लिए उड़ान भरी।

 

Bollywood Tadka

वहीं कारण जौहर भी बुधवार को गोवा से रणथंभौर पहुंच जाएंगे। खबरें हैं कि सारे लोग एक जगह इकठ्ठे हुए हैं, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई ना कोई फंक्शन किया जा रहा है।

Bollywood Tadka

आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो बुधवार या गुरुवार को आलिया दोनों सगाई कर सकते हैं। एक सूत्र ने बताया- ये सब लोग रणथंभौर के अमन होटल में रुके हैं। 30 दिसंबर को दोनों सगाई कर सकते हैं।'बता दें कि हाल ही में  रणबीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर कोरोना नहीं होता तो अब तक दोनों शादी कर चुके होते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News