दिव्या से ब्रेकअप के बाद क्या ‘कैडबरी गर्ल’ को डेट कर रहे हैं प्रियांक शर्मा ? ये तस्वीरें हैं सबूत

10/14/2018 1:24:00 PM

मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' के एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा इन दिनों कैडबरी गर्ल खुशी जोशी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। स्पॉटबॉयई की एक खबर की माने तो बिग बॉस के घर में एंट्री करने से पहले प्रियांक कैडबरी गर्ल खुशी जोशी को भी डेट कर चुके है और वह अब भी उनके साथ रिश्ते में है। वहीं दोनों ने इन खबरों पर कहा कि हम अच्छे दोस्त थे और अब भी है।

PunjabKesari

पोर्टल के मुताबिक रिलेशन की बात पर खुशी ने लम्बी सांस ली और कहा देखिए अभी हम दोनों अपने करियर पर ध्यान दे रहे है और हम इन दिनों ज्यादा बात नहीं करते हैं।

PunjabKesari

वहीं प्रियांक ने जबाव दिया कि मैं खुशी से दिल्ली में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिला। वह प्यारी है और मैं उसे शुभकानाएं देता हूं।

PunjabKesari

 

बता दें कि इसके पहले प्रियांक स्पिलिट्सविला में अपनी जोड़ीदार रह चुकी दिव्या अग्रवाल को डेट कर रहे थे। लेकिन एक बार भी प्रियांक ने शो पर उनका जिक्र नहीं किया। प्रियांक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का जिक्र शो के दौरान किया।वहीं एक टास्क के दौरान जब दिव्या ने इस शो में एंट्री ली थी तो  दिव्या ने नेशनल टीवी पर ही प्रियांक के साथ ब्रेकअप की घोषणा कर दी थी।

PunjabKesari

इसके बाद खबरें आईं कि प्रियांक बेनाफ्शा सूनावाला के साथ रिलेशनशिप में हैं। घर के अंदर बेनाफ्शा के साथ उनकी नजदीकियां भी बढ़ी। लेकिन शो खत्म होने के बाद प्रियांक और बेनाफ्शा एक दूसरे के अच्छे दोस्त होने का दावा करते रहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News