जुड़वा बच्चों की मां बनेगी भारती सिंह! खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए बोलीं- ''पता नहीं बाबा है या बाबी''

3/16/2022 12:37:13 PM

मुंबई: 'लाफ्टर क्वीन' भारती सिंह जल्द मां बनने वाली हैं। अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी भारती आराम नहीं कर रहीं बल्कि लगातार काम में लगी हुई। भारती और हर्ष अप्रैल के पहले सप्ताह में अपने बच्चे के आने की उम्मीद कर रहे हैं। अबीते दिनों ही खबर आई थी कि भारती सिंह जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी। वहीं अब हाल ही में भारती ने एक इंटरव्यू के दौरान जुड़वा बच्चों की मां बनने की खबर पर प्रतिक्रिया दी है। 

PunjabKesari

इंटरव्यू में भारती ने कहा-'आपको लगता है ये जुड़वा बच्चों वाला पेट है। इसके बाद हर्ष और भारती दोनों स्पष्ट करते हैं कि जुड़वा बच्चे नहीं हैं। भारती कहती हैं- एक ही है, पता नहीं बाबा है कि बॉबी। हर्ष को बच्चे बहुत अच्छे लगते हैं।'

PunjabKesari

भारती ने आगे कहा- 'हम लोग बहुत एक्साइटेड हैं। पता नहीं क्यों मुझे अभी तक बेबी से प्यार नहीं हुआ है? मैं हर्ष से पूछती रहती हूं कि, प्यार कब होगा। सभी कहते हैं कि हाथ में आएगा तब होगा। अब हाथ में पता नहीं कब आएगा।'

PunjabKesari

 

ढाई महीने तक नहीं पता था प्रेग्नेंट हूं

वहीं एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए भारती ने कहा 'जब मैं प्रेग्नेंट हुई तो ढाई महीने तक मुझे इस बात का अंदाजा भी नहीं था। मोटे लोगों का पता नहीं चलता। मैं खा रही हूं, शूटिंग कर रही हूं, 'डांस दीवाने' पर डांस कर रही हूं। फिर मैंने सोचा कि चलो इसे एक बार चेक करते हैं। जब मैंने किया,तो मैंने टेस्ट नीचे रखा और बाहर आई। जब मैं वापस गई और दो लाइनें देखीं तो मैंने हर्ष को इसके बारे में बताया। तो यह हमारे लिए आश्चर्य की बात थी। हमने ऐसी योजना नहीं बनाई थी कि यह बच्चा पैदा करने का सही समय है।' वर्कफ्रंट की बात करें तो भारती पति हर्ष संग  रियलिटी शो 'हुनरबाज़-देश की शान' को होस्ट कर रही हैं। 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News