OMG तो क्या शादी कर रहे हैं सुपरस्टार प्रभास, इस एक्ट्रैस के साथ ले सकते हैं फेरे!

4/8/2018 10:28:11 PM

मुंबईः फिल्म 'बाहुबली' से दुनिया भर में मशहूर हुए अभिनेता प्रभास को लेकर खबर आ रही है कि प्रभास अभिनेता चिरंजीवी की भतीजी निहारिका के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। गौरतलब है कि प्रभास को लेकर पिछले दिनों चर्चा हो रही थी कि वह अपनी को स्टार और मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी से शादी करने जा रहे है, यही नहीं बल्कि ये भी कहा जा रहा था कि इन दोनों ने सगाई भी कर ली है। 

हालाँकि प्रभास और अनुष्का ने इस बात को एक अफवाह मात्र बताया। दोनों का कहना है कि "हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त पर हमारे बीच अफेयर जैसा कुछ नहीं।" इस बात को प्रभास और अनुष्का ने सिरे से खारिज कर दिया।

अब कहा जा रहा है कि प्रभास अभिनेता चिरंजीवी की भतीजी निहारिका के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि खुद चिरंजीवी ने इन बातों को बस अफवाह बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी खबरें फैलनी बंद होनी चाहिए।

बता दें कि बाहुबली 2 की सफलता के बाद अनुष्का और प्रभास के अफेयर की खबरें भी सुर्खियां बनी थीं। यह भी कहा गया कि दोनों ने पिछले साल दिसम्बर में सगाई कर ली है। लेकिन दोनों कलाकारों ने इस बात को लेकर कहा कि ये सब अफवाहें हैं। 

Punjab Kesari