क्या Mrunal Thakur का टूट गया दिल? एक्ट्रेस ने रोते हुए फोटो शेयर कर बयां किया दर्द
3/21/2023 5:18:35 PM

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रही हैं। एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इस बार मृणाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है। हालांकि, इस फोटो में वह रोती हुई नजर आ रही हैं। जिसे देख उनके फैंस परेशान हो गए हैं।
मृणाल ने बयां किया अपना दर्द
मंगलवार को मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में एक्ट्रेस काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। उनकी आंखे सूजी हुई है। जिसे देख ऐसा लग रहा है कि वह काफी ज्यादा रोई हैं। इस फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा - "कल का दिन कठिन था, लेकिन आज मैं ज्यादा मजबूत, समझदार और खुश हूं, हर किसी की कहानियों में कई पन्ने होते हैं, लेकिन हर कोई इसे जोर ने नहीं पढ़ते हैं, लेकिन मैं अपनी कहानी के पन्नों को जोर से पढ़ना चुन रही हूं. क्योंकि शायद किसी को मेरे जरिए सीखे गए लेसन को सीखने की जरूरत है।" इस तरह एक्ट्रेस ने अपना दर्द-ए-दिल बयां किया है। उनके साथ क्या हुआ है, ये तो मृणाल ने अपनी किसी भी पोस्ट में नहीं बताया है।
इस फिल्म में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर
वर्क फ्रंट की बात करें को मृणाल ठाकुर जल्दी ही आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म गुमराह में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

कर्नाटक कैबिनेट आवंटन: सिद्धारमैया कैबिनेट में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला?

June 2023 Monthly rashifal Libra: जानें, तुला राशि वालों के लिए जून महीने का हाल