Hand In Hand: रैपर बादशाह को डेट कर रही हैं मृणाल ठाकुर! शिल्पा शेट्टी की दीवाली पार्टी में हाथों में हाथ थामें दिखे स्टार

11/13/2023 5:16:44 PM

मुंबई: बी-टाउन के गलियारों से आए दिन किसी ना किसी स्टार के लिंकअप्स और ब्रेकअप की खबरें आती रहती हैं। जहां कुछ स्टार्स अपनी लव लाइफ को जग जाहिर कर देते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो रिलेशनशिप पर चुप्पी बनाए रखते हैं। इस समय बाॅलीवुड के गलियारों में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और रैपर बादशाह के रिलेशनशिप के चर्चे हैं।

दरअसल, शिल्पा शेट्टी की दीवाली पार्टी से एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और रैपर बादशाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मृणाल और बादशाह को हाथ पकड़कर पार्टी से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है।

 

इस दौरान मृणाल ने हरे रंग का लहंगा पहना था वो आगे चल रही थीं जबकि बादशाह काले रंग के टक्सिडो में हैंडसम लग रहे थे। पार्टी से बाहर निकलते समय वो उनके पीछे चल रहे थे। बस फिर क्या था जैसे ही वीडियो सामने आया हर तरफ बस दोनों के रिलेशनशिप में होने के तर्चे होने लगे। 

इसी बीच कुछ दिनों पहले ऐसी अफवाह उड़ी थी कि मृणाल ठाकुर एक तेलुगु लड़के से शादी करने वाली हैं। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने इसे खारिज कर दिया था।

 

काम की बात करें तो मृणाल को आखिरी बार ईशान खट्टर के साथ 'पिप्पा' में देखा गया था। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वहतेलुगु ड्रामा ''Hi Nanna' में नजर आएंगी। फिल्म में नानी भी मुख्य भूमिका में हैं।
 

Content Writer

Smita Sharma