जल्द दुल्हनिया बनेंगी मौनी राॅय, 27 जनवरी को बाॅयफ्रेंड सूरज नांबियार संग लेंगी सात फेरे !

11/27/2021 12:52:05 PM

मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। जहां एक तरफ राजकुमार राव-पत्रलेखा, श्रद्धा आर्या-राहुल नागल शादी के बंधन में बंध गए हैं। वहीं कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, सोनाक्षी सिन्हा-बंटी सचदेवा के जल्द शादी के बंधन में बंधने की अटकलें हैं। वहीं अब इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम शामिल हो गया है। यह एक्ट्रेस और कोई नहीं नागिन फेम मौनी राॅय हैं। 

PunjabKesari

खबर है कि मौनी राॅय अगले साल दुबई एक बैंकर सूरज नांबियार संग शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रही हैं। खबरों के मुताबिक, मौनी की चचेरी बहन ने पुष्टि की है कि एक्ट्रेस जल्द शादी रचाने जा रही है।  खबर है कि मौनी और सूरज 27 जनवरी को सात फेरे लेंगे। शादी कथित तौर पर दुबई या इटली में होगी। इसके साथ ही कपल कूच बिहार में रिसेप्शन देगा। 

PunjabKesari

इस साल की शुरुआत में यानि मार्च में खबर आईं थीं कि मौनी रॉय की मम्मी सूरज नांबियार के पैरंट्स से मिलीं। यह मुलाकात एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के घर पर हुई थी और उसमें मौनी रॉय के भाई भी मौजूद थे। मंदिरा बेदी, मौनी रॉय की अच्छी दोस्त हैं।

PunjabKesari

यही कारण है कि  मुलाकात उनके घर पर की गई। इतना ही नहीं  कुछ महीने पहले ही मौनी रॉय ने सूरज नांबियार के साथ एक सेल्फी पोस्ट की थी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इतना ही नहीं बाद में मौनी रॉय ने सूरज और उनकी फैमिली के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी और उसमें उन्होंने सूरज के पैरंट्स को 'मॉम' और 'डैड' बताया था। 

PunjabKesari

मौनी रॉय और सूरज की मुलाकात कोरोना वायरस के कारण किए गए लॉकडाउन के दौरान हुई थी। उन दिनों मौनी भी  दुबई में थीं और पूरा वक्त अपनी बहन, बहनोई और उनके बच्चों के साथ बिताया था। उसी दौरान मौनी रॉय और सूरज नांबियार की नजदीकियां बढ़ीं।

PunjabKesari

 

मौनी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह 'देवों के देव ... महादेव' और 'नागिन' जैसे शोज में नजर आईं। इन शोज ने मौनी की असल पहचान दिलवाईं। मौनी ने अक्षय कुमार-स्टारर 'गोल्ड' से बाॅलीवुड करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह राजकुमार राव के साथ 'मेड इन चाइना' में नजर आईं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह जल्द ही रणबीर कूपर, अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News