Video: आकांक्षा पुरी संग गुरुद्वारे में मीका सिंह ने रचाई शादी ! एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

4/3/2021 9:26:07 AM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बाॅस 13' फेम पारस छाबड़ा की एक्‍स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। खबरें हैं आकांक्षा बाॅलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह को डेट कर रही हैं। इतना ही नहीं दोनों का गुरुद्वारे से वीडियो सामने आया, जिसे देख लोग कयास लगा रहे हैं कि कपल ने शादी भी रचा ली हैं।

वहीं अब इस खबरों पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है। लगातार फैंस से पूछे जाने और खबरों में शादी की बात आने पर अब आकांक्षा ने मीडिया से बात करते हुए कहा-'मैं जानती हूं फैंस हमें साथ देखना चाहते हैं पर माफी चाहती हूं ऐसा कुछ नहीं हो रहा।'

बता दें कि वायरल हुए इस वीडियो में आकांक्षा और मीका सिंह एक गुरुद्वारे में नजर आ रहे हैं। दोनों एक गुरुद्वारे में बैठे हुए अरदास सुन रहे हैं। वीडियो के साथ आकांक्षा ने लोगों से दुआएं मांगी हैं। इसके साथ ही मीका सिंह को टैग करते हुए दिल वाला इमोजी बनाया है। एक्‍ट्रेस ने #yearsoftogetherness #feelingblessed #togetherforlife #bond #life #beingme #akankshapuri जैसे हैशटैग्‍स का इस्‍तेमाल किए हैं।

इससे लग रहा है कि दोनों या तो रिलेशनशिप में हैं या फिर शादी कर ली है।आकांक्षा के अलावा मीका ने भी गुरुद्वारे के कुछ वीडियोज अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। लुक की बात करें तो मीका सिंह व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू रंग की जींस और सिर पर पीले रंग की रुमाल रखे दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ बैठी हुईं आकांक्षा पूरी रेड और ग्रे रंग के शूट पहने दिख रही हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स ने कई कमेंट किए थे।फैंस ने उनसे सवाल किया है कि क्या उन्होंने शादी कर ली है?  देखें फैंस के कमेंट 

 

 

 

 

पारस छाबड़ा संग रिलेशनशिप

बता दें, साल 2019 में आकांक्ष पुरी का नाम 'बिग बॉस 13' फेम पारस छाबड़ा की वजह से चर्चा में आया था। पारस जब शो में गए थे तब वह आकांक्षा को डेट कर रहे थे लेकिन बाहर आने के बाद दोनों अलग हो गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akanksha Puri🧚‍♀️ (@akanksha8000)

Content Writer

Smita Sharma