मारपीट,विवाद, पुलिस तक पहुंची बात, अब 1 महीने बाद पति करण मेहरा के साथ  घूम रही हैं निशा रावल,देंगी दूसरा मौका!

8/6/2021 10:39:38 AM

मुंबई: टीवी के फेमस कपल करण मेहरा और निशा रावल का पारिवारिक विवाद तो जग जाहिर है। निशा ने पति करण पर 'मारपीट' का आरोप लगाया था। निशा ने मुंबई पुलिस के पास केस दर्ज करवाते हुए बताया था कि करण उनके साथ घरेलू हिंसा करते हैं। इतना ही नहीं निशा ने  करण के किसी अन्य महिला से संबंध के आरोप भी लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने करण को अरेस्ट किया और थोड़ी देर बाद जमानत पर रिहा कर दिया।  

बात यहां खत्म नहीं हुई इसके बाद निशा ने इंस्टाग्राम पर लंबी पोस्ट और तस्वीरों के साथ पूरा मामला फैंस के सामने रखा था। फिलहाल ये कपल अपने बेटे कविश की कस्टडी को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन इसी बीच कपल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि बड़े विवाद के बाद ये कपल एक बार फिर साथ आने की तैयारी कर रहा है। दोनों बीती सारी कड़वी बातों और यादों को भुलाकर दोनों फिर से अपनी शादी को एक नया चांस देना चाहते हैं। 

एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक दोनों एक साथ एक बड़े प्रोडक्शन हाउस के बाहर देखे गए हैं। दोनों के साथ में स्पाॅट होने के बाद ये ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों अपने रिश्ते को फिर से नई शुरुआत देना चाहते हैं। इस खबर के बाद उनके फैंस भी काफी  एक्साइटेड हैं। फैंस का मानना है कि अगर दोनों नई शुरुआत देना चाहते हैं तो ये दोनों, उनके परिवार के साथ-साथउनके बेटे कविश के लिए बेहतर होगा। कुछ फैंस का कहना है कि बीती बातों को भुलाकर आगे बढ़ना ही समझदार इंसान की निशानी है।


मालूम हो कि1 जून को मुंबई पुलिस ने करण को बीवी निशा के साथ मारपीट करने और घरेलू हिंसा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था और इसके कुछ ही घंटों बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।

इसके बाद निशा ने मीडिया के सामने आकर करण के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। निशा ने कहा कि करण ने उनके गहने बेच दिए, उनका सिर फोड़ दिया और तो और जब उन्हें मिसकैरेज हुआ तो भी करण ने उन्हें अकेले छोड़ दिया था। बता दें कि करण मेहरा 24 नवंबर, 2012 को निशा रावल संग शादी बंधन में बंधे।साल 2017 में दोनों एक बेटे का जन्म हुआ।

Content Writer

Smita Sharma