क्या टी-सीरीज़ के साथ जुबिन नौटियाल का अगला गाना उनपर लिखी एक किताब पर आधारित है!

1/18/2022 1:37:35 PM

मुंबई: जुबिन नौटियाल देश के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक हैं।  जुबिन नौटियाल के संगीत को पूरी दुनिया पसंद करती है। इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो लीक हुआ है जिसमें वे एक नोवेल पढ़ते हुए नज़र आ रहे हैं और नोवेल का नाम है अ वर्ल्ड विदाउट यू।

यह इस तरफ इशारा कर रहा है कि क्या जुबिन खुद पर आधारित किताब लेकर आ रहे हैं या फिर टी सीरीज के साथ उनका कोई नया गाना आ रहा है, उनके फैंस ये जानने के लिए  बेहद उत्सुक हैं।

खास बात यह है कि जनवरी महीना #jubinjan के नाम से उन्हें समर्पित किया गया है। भक्ति सॉन्ग कबीरा और मेरी तरह की सफलता के बाद ओ आसमान वाले ले कर आ रहे हैं ,जिसके बोल मनोज मूंतशिर ने लिखे है और इस गाने का म्यूजिक रोचक कोहली ने  दिया है रूहानी और भावपूर्ण गीतों के अलावा, जुबिन जल्द ही एक और सिंगल  रिलीज करेंगे।  हम सभी को इस बात की उत्सुकता है कि आखिर इस लीक नोवेल रीडिंग वीडियो के पीछे क्या राज़ है।

View this post on Instagram

A post shared by Jubin Nautiyal (@jubin_nautiyal)


 

Content Writer

Smita Sharma