Shocking:गीता कपूर ने चोरी छिपे रचाई शादी! लेटेस्ट तस्वीरों में मांग में सिंदूर भरी दिखीं कोरियोग्राफर

5/17/2021 11:56:30 AM

मुंबई: बाॅलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर गीता कपूर इंडस्ट्री की उन हसीनाओं की लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें अभी तक कोई हमसफर नहीं मिला है। इसी बीच गीता की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, इन तस्वीरों में गीता की मांग में सिंदूर लगा हुआ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को देख उनकी शादी की खबरें तेज हो गई हैं।

लोगों का मानना है कि गीता ने सीक्रेट मैरिज कर ली है। लुक की बात करें तो गीता कपूर सुर्ख लाल सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक, लाल बिंदी से पूरा किया है।

इसके साथ गले का नेकलेस, रिंग और झुमके उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। गीता कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

 

फैंस ने कि ऐसे कमेंट 

 

फैंस गीता की तस्वीरें देख सवाल कर रहे हैं कि आखिर यह सिंदूर किसके नाम का है? एक फैन पूछा- 'मां की मांग में सिंदूर...मां की शादी कब हुई।' वहीं एक दूसरा फैन लिखा- 'सिंदूर किसके नाम का है गीतू मां।'खैर, इस राज से पर्दा तो सिर्फ गीता मां ही उठा सकती हैं।

काम की बात करें तो गीता कपूर डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' की जज हैं। गीता कपूर 'फिजा'(2000), 'अशोका' (2001), 'साथिया' (2002), 'हे बेबी' (2007), 'अलादीन' (2009) जैसी अनगिनित फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुकी हैं। गीता कपूर को उनके फैंस प्यार से ‘गीता मां’ कहकर बुलाते हैं।

 

Content Writer

Smita Sharma