टीवी की ''गोपी बहू'' के घर आईं नन्हीं राजकुमारी, लाडली को बाहों में लिए खूब प्यार लुटाती दिखी देवोलीना भट्टाचार्या

2/8/2024 11:32:57 AM

मुंबई: टीवी की 'गोपी बहू' यानि देवोलीना भट्टाचार्या के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी। देवोलीना के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है। अब अगर आप सोच रहे हैं कि देवोलीना मां बन गई हैं तो हम आपको बता दें कि आप यहां गलत हैं। देवोलीना मां नहीं बल्कि बुआ बनीं हैं।

जी हां, आपने ठीक सुना। देवोलीना के भाई-भाभी के घर नन्हीं परी आई हैं। वैसे तो नन्हीं राजकुमारी का जन्म 1 महीने पहले हो गया था लेकिन इस खुशखबरी को देवोलीना ने हाल ही में शेयर किया। देवोलीना ने अपने भतीजी का नाम काश्वी भट्टाचार्या रखा है।

प्यार से वह उसे कुहू बुलाते हैं। देवोलीना ने नन्हीं काश्वी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह अपनी लाडली भतीजी को बाहों में भरे नजर आ रही हैं। वह उसे बेहद ही प्यार से निहार रही हैं।

एक तस्वीर में एक्ट्रेस अपने भाई-भाभी और भतीजी के साथ पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों के साथ देवोलीना ने  My Lifeline ❤️ 🧿🧿 लिखा है। फैंस देवोलीना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

कुछ दिन पहले ही देवोलीना गुवाहाटी में प्रतिष्ठित मां कामाख्या देवी मंदिर पहुंची थीं। देवोलीना ने यहां मां कामाख्या देवी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान की तस्वीरें देवोलीना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थीं। 


 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma