''विरुष्का'' का लाडला कहलाएगा ब्रिटिशियन, लंदन में जन्मे अकाय बनेगा ब्रिटिश नागरिक!

2/22/2024 3:00:46 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के प्यारे कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में दूसरी बार माता-पिता बने। अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को प्यारे से बेटे को जन्म दिया हालांकि इस खुशखबरी को कपल ने 20 फरवरी को फैंस के साथ शेयर किया। कपल ने अपने लाडले का नाम अकाय रखा है। अनुष्का शर्मा ने अकाय को लंदन में जन्म दिया है जिसके बाद से ही ऐसी चर्चा होने लगी कि विरुष्का के लाडले को  ब्रिटिश नागरिकता मिलेगी। आइए बताते हैं क्या अकाय ब्रिटिश नागरिक होंगे या उन्हें भारतीय नागरिकता मिलेगी। 

एक रिपोर्ट बताती है कि अकाय ब्रिटिश नागरिक नहीं हैं। नियम यह निर्धारित करते हैं कि यूके में पैदा होने से स्वचालित रूप (अपने आप ही) से नागरिकता नहीं मिल जाती है।

ब्रिटिश नाकरिकता के लिए क्या है नियम

ब्रिटिश सरकार के नियमों के मुताबिक, वहां का नागरिक होने के लिए पैरेंट्स को कम से कम ब्रिटिश नागरिक होना चाहिए या फिर वो लंबे समय से वहां रहते हों। इस वजह से यूके के बाहर रहने वाले ब्रिटिश नागरिकों के बच्चों को अपने आप ही वहां की नागरिकता मिल जाती है।अकाय के मामले में लंदन में जन्म और उसी शहर में उनके माता-पिता की प्रॉपर्टी होने के बावजूद उन्हें ब्रिटिश नागरिकता नहीं मिलेगी। हालांकि उनके पास यूके का पासपोर्ट होगा।

अकाय कोहली को मिलेगी भारतीय नागरिकता

विराट और अनुष्का के मामले में दोनों में से कुछ भी नहीं है, इसलिए अकाय भारतीय नागरिक ही कहलाएंगे और उन्हें भारत की ही नागरिकता मिलेगी।

बता दें कि  अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में विराट कोहली संग शादी रचाई थी। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का शर्मा ने वामिका को जन्म दिया था।15 फरवरी 2024 को अनुष्का ने बेटे अकाय को जन्म दिया।

Content Writer

Smita Sharma