Mika Di Vohti: मीका सिंह को मिली सपनों की राजकुमारी, आकांक्षा पुरी बनेंगी सिंगर की ''वोटी''!

7/20/2022 1:30:24 PM

मुंबई: सिंगर मीका सिंह 45 साल की उम्र में घोड़ी चढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मीका सिंअपनी दुल्हनिया ढूंढने के लिए टीवी की दुनिया में आए।  मीका सिंह का ‘स्वंयवर: मीका दी वोटी' अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है।अब लगता है कि मीका सिंह को अपनी दुल्हनिया मिल गई है। वह हमसफर मिल गया है जिसके साथ वह अपना घर बसाएंगे।

वैसे तो Swayamvar: Mika Di Vohti स्वयंवर का ग्रैंड फिनाले 25 जुलाई को होगा, जिसमें फैसला होगा कि मीका सिंह की दुल्हनिया कौन बनेगी पर ऐसा लगता है कि फैसला हो चुका है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने 'मीका दी वोटी' का खिताब जीता।

आकांक्षा पुरी मीका सिंह का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। वह मीका सिंह की बहुत अच्छी दोस्त हैं और काफी साल से उन्हें जानती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा पुरी ने कुछ दिन पहले ही 'मीका दी वोटी' स्वयंवर में एंट्री की थी और उन्होंने मीका का दिल जीत लिया है।

'मीका दी वोटी' में एंट्री करने से पहले आकांक्षा पुरी ने कहा था कि वह मीका सिंह को 13-14 साल से जानती हैं। दोनों हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। इसलिए जब उन्हें पता चला कि मीका सिंह स्वयंवर रचाकर अपने लिए दुल्हनिया खोज रहे हैं, तो उन्होंने भी अपनी दोस्ती को मौका देने के बारे में सोचा। आकांक्षा पुरी ने कहा था कि वह चाहती हैं कि उनका दोस्त उनका लाइफ पार्टनर बने। 'मीका दी वोटी' में एंट्री करने पर आकांक्षा पुरी ने कहा था, 'किंग की क्वीन तो एक ही होगी और वो मैं हूं।

बता दें कि कुछ समय पहले मीका सिंह और आकांक्षा पुरी की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसके बाद दोनों की शादी की चर्चा शुरू हो गई थी। तब मीका ने कहा था कि वह तस्वीर उनके घर पर हुए एक पाठ की थी, जिसमें आकांक्षा पुरी भी थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akanksha Puri🧚‍♀️ (@akanksha8000)

आकांक्षा पुरी 'बिग बॉस 13' में नजर आए एक्टर पारस छाबड़ा के साथ भी रिलेशनशिप में रही थीं। लेकिन शो के दौरान पारस की माहिरा संग बढ़ती नजदीकियों के बाद एक्ट्रेस ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था। 

Content Writer

Smita Sharma