विक्की जैन संग शादी का कार्ड बांटने निकली अंकिता लोखंडे! एकता कपूर के घर के बाहर स्पाॅट हुआ कपल

11/30/2021 3:18:42 PM

मुंबई: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे जल्द ही दुल्हनिया बनने जा रही हैं। अंकिता दिसंबर में बाॅयफ्रेंड विक्की जैन संग सात फेरे लेंगी। कपल ने अपनी शादी की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं।अब अंकिता और विक्की जैन खुद अपनी शादी का न्यौता देने के लिए निकले।

PunjabKesari

हाल ही में इस कपल को प्रोड्यूसर एकता कपूर के घर के बाहर देखा गया। लुक की बात करें तो अंकिता येलो अनारकली सूट में खूबसूरत लग रही हैं। नो मेकअप लुक, ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं विक्की ग्रे शर्ट और जींस में हैशिंग दिखे। एकता कपूर के घर के बाहर कपल ने हाथों में हाथ डाल कई पोज दिए। तस्वीरों में एकता के चेहरे पर दुल्हन बनने की खुशी साफ नजर आ रही हैं। फैंस अंकिता की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

खबरों के मुताबिक विक्की जैन और अंकिता लोखंडे इसी साल 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 12 दिसंबर को अंकिता के हाथों में विक्की के नाम की मेहंदी रचेगी और उसी शाम दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे। इसके बाद 14 दिसंबर को दोनों सात फेरे लेंगे। शादी की शाम ही कपल ग्रैंड रिसेप्शन भी देगा। 

PunjabKesari

इतना ही नहीं शादी के हर फंक्शन के लिए अंकिता और उनकी मां ने थीम रखी है। जहां हल्दी वाले दिन सभी पीले रंग में नजर आएंगे तो वहीं मेहंदी के लिए सबको ब्राइट पॉप कपड़े पहनने हैं। संगीत के फंक्शन के लिए सभी इंडो वेस्टर्न थीम में नजर आएंगे। कुछ दिन पहले ही अंकिता ने दोस्तों संग अपनी बैचलेर पार्टी की। उनकी इस पार्टी में शामिल होने के लिए मृणाल ठाकुर, रश्मि देसाई सहित कई स्टार्स शामिल हुए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News