दूसरी बार मां बनने जा रही हैं अनीता हंसनदानी! बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीर शेयर पर कही ये बात

8/17/2022 9:08:36 AM

मुंबई:  टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उनकी प्रेग्नेंसी लोगों के लिए इसलिए शॉकिंग है क्योंकि 4 महीने पहले ही उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था और ये भगवान की कृपा है कि, अब जल्द ही उनका परिवार पूरा होने जा रहा है। इस बात के लिए उन्हें फैंस और सितारों से भी ढेर सारी बधाइयां मिली थीं। वहीं अब एक और एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की।

ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि अनीता हंसनदानी है। शेयर की तस्वीर में अनीता पति रोहित रेड्डी के साथ नजर आ रही है। तस्वीर में अनीत व्हाइट ब्रालेट के साथ ओपन बाथरोब पहने नजर आ रही है।

वहीं उनके हसबैंड व्हाइट टीशर्ट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अनीता अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही अनीता केी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरें फैल गईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो आप गलत हैं, क्योंकि ये तस्वीर एक्ट्रेस की पहली प्रेग्नेंसी के दौरान की है। अनीता ने थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए सफाई दी है कि वह मां नहीं बनने वाली हैं।उन्होंने कैप्शन में लिखा-'नहीं मैं फिर से प्रेग्नेंट नहीं हूं।' फोटो देखकर लगता है कि, ये उनके मैटरनिटी फोटोशूट की है। खैरउनके इस पोस्ट पर फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

पर्सनल लाइफ की बात करें तो अनीता ने साल 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से शादी की थी। 8 सालों तक शादीशुदा बिताने के बाद कपल को 9 फरवरी 2021 को एक बेटे का आशीर्वाद मिला था।उन्होंने अपने बेटे का नाम आरव रेड्डी रखा है।

 

Content Writer

Smita Sharma