दूसरी बार मां बनने वाली हैं ऐश्वर्या राय बच्चन! बिग बी की बहू की ये तस्वीरें देख यूजर्स ने लगाए कयास

7/26/2021 9:13:02 AM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री की कई कपल्स के घर इस साल नन्हें बच्चे की किलकारियां गूंजी हैं। विराट-अनुष्का, कपिल-गिन्नी, करीना-सैफ, दीया मिर्जा-वैभव रैखी, गीता बसरा-हरभजन सिंह समेत कई स्टार्स इस लिस्ट में शामिल हैं। दूसरी तरफ कुछ स्टार्स जैसे नेहा धूपिया, किश्वर मर्चेंट इस समय प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रहे हैं। वहीं अब बाॅलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की बहू यानि एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरें से भी बी-टाउन के गलियारों में छाईं हुईं हैं।

PunjabKesari

दरअसल, हाल ही में ऐश की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं जिन्हें देख कर फैंस कयास लगा रहे हैं कि ऐश्वर्या राय दूसरी बार मां बनने वाली हैं। ये तस्वीरें उस समय की हैं जब ऐश्वर्या, अभिषेक और बेटी आराध्या एक शूट के दौरान सरथ कुमार के घर पहुंचे थे।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो ऐश ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने कोई मेकअप कैरी नहीं किया है।  सामने आईं इन तस्वीरों में ऐश्वर्या राय का बढ़ा हुआ वजन और उनका बेबी बंप देखा जा सकता है।

PunjabKesari

तस्वीरों में ऐश अपना एक हाथ अपने पेट के पास रखे हैं जैसे कि वह बेबी बंप छिपाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं एक तस्वीर में ऐश सभी लोगों के पीछे खड़ी हैं। ऐश की इन्हीं तस्वीरों को देख लोग भी यही कसास लगा रहे हैं कि ऐश्वर्या जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। तस्वीरें देख यूजर्स कर रहे हैं ऐसे कमेंट...

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

एक यूजर ने लिखा- 'क्या ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हैं?' वहीं एक अन्य यूजर लिखता है-खुशखबरी, ऐश्वर्या प्रेग्नेंट है।  हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि ऐश्वर्या या उनके परिवार किसी भी सदस्य ने नहीं की है।  यदि ये खबर सही निकलती है तो बच्चन परिवार और उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अब फैन भी जल्दी इस खबर की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।


बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक ने 2007 में शादी कर ली। शादी के करीब चार साल बाद ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को जन्म दिया था। अब आराध्या बच्चन 9 साल की हो चुकी हैं।
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News