प्रेग्नेंट है आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता अग्रवाल! सिंगर ने फैंस को दिया बड़ा हिंट

7/21/2021 9:20:56 AM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री के कई स्टार्स इस साल पेरेंट्स बने हैं। वहीं कई स्टार्स के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली हैं। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं अब लगता है कि इंडियन आइटल 12 के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण और  श्वेता अग्रवाल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल होने जा रहा है।

PunjabKesari

कयास लगाए जा रहे हैं कि आदित्य की पत्नी श्वेता अग्रवाल प्रेग्नेंट हैं। वैसे तो इस बात का खुलासा कपल ने किसी ने भी आधिकारिक तौर पर नहीं किया लेकिन आदित्य के हाल ही में दिए इंटरव्यू में फैंस को इसका हिंट जरूर मिल गया है।

PunjabKesari

रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि आदित्य ने फैसला लिया है वह 2022 के बाद होस्टिंग नहीं करेंगे। एक होस्ट के तौर पर 2022 उनका आखिरी साल होगा। दरअसल, आदित्य का मानना है कि अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां उठानी चाहिए। आदित्य के इस बयान के बाद सिंगर की बड़ी जिम्मेदारी वाली बात को श्वेता की प्रेग्नेंसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। खैर अब आदित्य के टीवी से ब्रेक लेने की वजह श्वेता की प्रेग्नेंसी है या कुछ ये तो खुद सिंगर ही बता सकते हैं। लेकिन अग सच में श्वेता प्रेग्नेंट हैं तो ये नारायण फैमिली के लिए खुशखबरी की बात है।

PunjabKesari

बता दें कि आदित्य पिछले साल यानी दिसंबर, 2020 में श्वेता अग्रवाल संग शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों कई वर्षों तक रिलेशनशिप में रहे और शादी से पहले इसका अनाउंसमेंट किया। दोनों 2010 में फिल्‍म 'शापित' के सेट पर मिले थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News