यादों में इरफान: जब ठंडे पानी में इरफान खान ने लगा दी थी छलांग,बेटे ने शेयर किया Video

5/6/2020 10:34:33 AM

मुंबई: अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले एक्टर इरफान खान ने महज 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान खान की डेथ की खबर ने पूरे बॉलीवुड और इरफान के फैन्स को सदमे में डाल दिया। पूरे देश ने अपने जीवन में एक शून्य महसूस किया क्योंकि कोई भी इस सदमे के लिए तैयार नहीं था। उनके चाहने वालों के लिए इस पर यकीन करना अभी भी मुश्किल हो रहा है।

इरफान अपने पीछे पत्नी सुतापा और दो बेटे बाबिल, अयान को छोड़ गए। पिता के निधन के बाद से ही इरफान के बेटे बाबिल इरफान के थ्रोबैक वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। हाल ही में बाबिल ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में इरफान ठंडे झील के पानी में छलांग मारते दिख रहे हैं। ठंड से वो पानी के बीच में ही चिल्लाने लगते हैं। वहीं दूसरे वीडियो में पानी से निकलते हुए इरफान कहते हैं-'यह बिल्कुल बर्फ जैसा है।'
इरफान का ये वीडियो सोशल साइट पर छाया हुआ है।

बाबिल के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी के कई स्टार्स ने भी कमेंट किया है। एक्टर ईशान खट्टर ने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया। वहीं एक्टर अनूप सोनी ने भी बाबिल के इस पोस्ट पर प्यार जताया है।

इससे पहले इरफान के छोटे बेटे अयान खान ने अपने पिता के साथ की तस्वीर शेयर की थी। अयान ने तस्वीर के साथ ही बेहद भावुक कर देने वाला मैसेज लिखा। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में इरफान बाइक चला रहे हैं और आगे अयान बैठे हुए हैं। अयान ने लिखा- 'जिस शरीर के साथ हम इस धरती पर घूमते हैं वह आशीर्वाद है, वादा नहीं।' 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Babil Khan (@babil.i.k) on May 5, 2020 at 12:24am PDT

Smita Sharma