शूटिंग कर वापिस लौटै इरफान खान, व्हीलचेयर पर बैठ मीडिया से यूं छिपाया चेहरा

9/14/2019 9:18:44 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर इरफान खान बीते कई दिनों से लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग में बिजी थे। वहीं अब इरफान लंदन से वापिस लौट आए हैं। बीती रात ही इरफान को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।

इस दौरान एक्टर व्हीलचेयर पर बैठे दिखे। तस्वीरों में इरफान ब्लैक शर्ट और जींस में दिखे। तस्वीरों में इरफान चेहरे को धक्के और सिर पर कैप पहने दिखे। ऐसा उन्होंने मीडिया से बचने के लिए किया था। एयरपोर्ट पर इरफान मीडिया से बचते दिखे। इरफान की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

न्यूरो इंडोक्राइन टयूमर का इलाज 

बता दें कि इरफान बीते 1 साल से लंदन में थे। लंदन में वह न्यूरो इंडोक्राइन टयूमर नामक बीमारी का इलाज करवा रहे थे। 8 महीने पहले ही वह मुंबई लौटे थे। जिसके बाद वह फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हुए थे।  

'हिंदी मीडियम' के पहले पार्ट की कहानी नई दिल्ली के बड़े स्कूलों में एडमिशन के लिए होने वाली कोशिशों पर आधारित थी। खबर है कि फिल्म के अगले पार्ट में उच्च शिक्षा और विदेशों में पढ़ाई को लेकर बात की जाएगी। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर और राधिका मदान हैं। 

 

Smita Sharma