आमिर की बेटी को होने वाली सास से मिली खूबसूरत साड़ी, आइरा खान के देसी लुक पर फिदा हो गए BF नुपूर शिखारे

1/26/2022 4:55:50 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आइरा खान काफी समय से बॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे को डेट कर रही हैं। कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी एक साथ एंजॉय करते की रोमांटिक तस्वीरें शेयर करता रहता है, जो साइट पर आते ही चर्चा का विषय बन जाती हैं। हाल ही में इरा खान ने फिर से बॉयफ्रेंड संग अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अपनी होने वाली सास द्वारा दी हुई साड़ी पहने नजर आ रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आइरा ऑफ व्हाइट साड़ी के साथ रेड ब्लाउज में बेहद कमाल की लग रही हैं। इस लुक को उन्होंने न्यूड मेकअप और ओपन हेयर्स के साथ कंप्लीट किया है। कुछ तस्वीरों में आइरा अपने बॉयफ्रेंड नुपूर संग पोज देती नजर आ रही हैं तो कईयों में बॉयफ्रेंड की मां के साथ दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर आमिर के बेटी ने कैप्शन में लिखा, ‘बॉम्बे की खादी सूती साड़ी। रविवार की शुभकामनाएं। प्रीतम शिखरे साड़ी के लिए धन्यवाद।'


फैंस को साड़ी में आइरा खान का ये देसी अंदाज खूब पसंद आ रहा है और वो कमेंट कर उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

 

काम की बात करें तो आइरा ने यूरिपिड्स के साथ निर्देशन की शुरुआत की, जिसमें हेजल कीच मुख्य भूमिका में थीं। उन्होंने संगीत का अध्ययन किया है।
 

Content Writer

suman prajapati