फ्रेंडशिप डे: आइरा ने दोस्त संग शेयर की बचपन की तस्वीर, बच्चों की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल

8/1/2021 10:23:16 AM

मुंबई. एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। आइरा फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में आइरा ने फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्त के साथ बचपन की तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।


तस्वीर में आइरा ब्लू टर्टल नैक स्वेटर पहना है। गले में नेकलेस पहना हुआ है। इस लुक में आइरा क्यूट लग रही है। वहीं आइरा की दोस्त पिंक और क्रीम कपड़ों में नजर आ रही है। दोनों बहुत क्यूट लग रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए आइरा ने लिखा- 'क्या आप ब्लॉक के सबसे कूल बच्चों से मिले हैं?' फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। 


बता दें आइरा अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती है। हाल ही में आइरा बॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे संग हिमाचल में छुट्टियां बिताने गई थी। नुपुर ने वेकेशन की तस्वीरें भी शेयर की थी। दोनों कुत्तों के साथ मस्ती करते दिखाई दिए थे। 

Content Writer

Parminder Kaur