सिंपल और हटके अंदाज वाली शादी:ना मेहंदी..ना हैवी लहंगा कूल लुक वाली दुल्हनिया बनीं आमिर की लाडली आइरा, कपल ने तोड़ा सनसेट पिक्चर का भी ट्रेंड

1/4/2024 11:42:40 AM

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की लाडली आइरा खान फाइनली शादी के बंधन में बंध गई। 3 जनवरी को आइरा ने नुपुर शिखरे संग रजिस्टर्ड मैरिज की।  रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान आमिर के दामाद शॉर्ट्स और बनियान में नजर आए। मगर जब पैपराजी को पोज देने का समय आया तो वह शेरवानी में बन ठनकर पहुंचे।

आइरा खान ने अपने ड्रीम डे पर लहंगा या साड़ी नहीं बल्कि कूल लुक रखते हुए बॉटल ग्रीन कलर के ब्लॉउज के साथ हैरम पैंट पहनी थी और दुपट्टा लिया हुआ था। आइरा ने अपने बालों को खुला छोड़ा था और मांग टीका के साथ नेकलेस और ईयररिंग्स पहने थे।

आइरा खान ने अपने हाथों में चूड़ा नहीं बल्कि एक हैंड बैंड और वॉच पहनी थी। शादी के दिन नुपुर शिखरे भी किसी से कम नहीं दिखे।ब्लू शेरवानी पहने दूल्हे राजा काफी डैशिंग दिख रहे थे।

इतना ही नहीं दुल्हन आइरा ने हाई हिल्स या सैंडल छोड़कर कोल्हापुरी चप्पल पहनी हुई थी वहीं दुल्हे मिया नुपुर ने भी कोल्हापुरी चप्पल का ऑप्शन ही चुना था। इस जोड़ी ने सनसेट पिक्चर का ट्रेंड भी ब्रेक किया।

आमिर खान की बेटी आइरा की नुपुर संग इस सिंपल और हटके अंदाज वाली शादी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 

इस दौरान आमिर ने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने सवाल पर सवाल दाग दिए।
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma