शुरू हुए आइरा-नुपुर के प्री-वेडिंग फंक्शन,साड़ी..झुमके...महाराष्ट्रीयन नथ..केलवन फंक्शन के लिए कुछ यूं सजी आमिर की लाडली

11/4/2023 9:33:29 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी रीना दत्ता की बेटी आइरा खान जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं। डेटिंग के काफी समय के बाद आमिर खान की बेटी आइरा खान और नुपुर शिखरे ने पिछले साल नवंबर में सगाई कर ली। आइरा खान 3 जनवरी, 2024 को अपने प्यार नुपुर सिखारे से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। हाल ही में आइरा-नुपुर का केलवन फंक्शन हुआ जो महाराष्ट्रीयन संस्कृति में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है।


इस फंक्शन की तस्वीरें आइरा ने अपने इंस्टाग्राम पर केलवन फंक्शन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। फंक्शन में दोनों के परिवार और दोस्त मौजूद थे, जिनमें से सभी ने खुशी और मौज-मस्ती से समय बिताया।

फंक्शन के लिए आइरा ने एक सुंदर गुलाबी लेहरिया साड़ी चुनी। आइरा ने अपने लुक को साधारण मेकअप, झुमके, एक महाराष्ट्रीयन नथ और ओपन हेयर्स के कंप्लीट किया। वहीं नूपुर डेनिम पैंट के साथ प्रिंटेड कुर्ते में हैंडसम लग रही थीं। 

बता दें कि केलवन सेरेमनी पारंपरिक महाराष्ट्रीयन शादियों में होती है। इस परंपरा में होने वाली दुल्हन और दूल्हे के माता-पिता एक-दूसरे के परिवारों को खाने पर इनवाइट करते हैं। दोनों तरफ से कुछ गिफ्ट भी दिए जाते हैं। दोनों पक्षों के करीबी रिश्तेदारों को भी बुलाया जाता है और वे दूल्हे और दुल्हन को गिफ्ट और आशीर्वाद देते हैं। यह दूल्हा और दुल्हन दोनों के घरों पर होता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma