जिस हसीना संग थी पापा आमिर खान की तीसरी शादी की चर्चा, उसी के साथ पूल में कुछ यूं चिल करती दिखीं आइरा

5/15/2022 11:45:17 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा खान ने हाल ही में अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर आइरा ने पूल पार्टी रखी थी। इस पार्टी में आइरा के पिता आमिर खान, मां रीना दत्ता,सौतेली मां किरण राव, स्टेप भाई आजाद राॅव खान, बाॅयफ्रेंड नुपुर शिखारे और दोस्तों संग खूब धमाल मचााया था। इस पार्टी की तस्वीरों की वजह से वह लोगों के निशाने पर भी आईं थी।

आइरा का बिकिनी में फोटो काटना कई लोगों को रास नहीं आया था। वहीं अभी ट्रोलिंग का ये सिलसिला खत्म हुआ भी नहीं था कि आइरा ने बर्थडे की कुछ और तस्वीरें भी शेयर कर ट्रोल्स को बेबाक अंदाज में जवाब दिया है। लेकिन इन तस्वीरों में एक फोटो ऐसी भी दिखी जिसके बाद लोग आमिर के अफेयर की चर्चा करने लगे।

आइरा खान ने जो फोटोज शेयर किए हैं उन में बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी नजर आ रही हैं। तस्वीर में आइरा और फातिमा पूल में चिल कर रही हैं। शेयर की तस्वीर में जहां आइरा फातिमा के गालों पर किस कर रही हैं।

वहीं फातिमा पाउट बनाए हैं। लुक की बात करें तो आइरा प्रिंटिड बिकिनी में और फातिमा रेड मोनोकनी में नजर आ रही हैं। आइरा की पार्टी में फातिमा को देखकर एक बार फिर खबरों का बाजार गर्म हो गया है और एक बार फिर उनका नाम आमिर खान के साथ जोड़ा जाने है। पार्टी में रीना दत्ता (आमिर की पहली वाइफ),किरण राव(दूसरी पत्नी) और फातिमा को को साथ देख फैंस भी काफी हैरान-परेशान हो रहे हैं। 


याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले जब आमिर खान ने अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से तलाक लिया था तो इसके पीछे की वजह फातिमा सना शेख को बताया गया था। हा जा रहा था कि आमिर और फातिमा रिलेशनशिप में हैं।

वहीं कुछ वक्त पहले आमिर खान और फातिमा के एडिटिड फोटोज भी वायरल हुए थे, जिन में फातिमा-आमिर को शादीशुदा बताया जा रहा था। हालांकि वे फोटोज मोर्फ्ड थे जिन में किरण राव को एडिट किया गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

Content Writer

Smita Sharma