दूसरे बच्चे के पिता बने इकबाल खान, पत्नी स्नेहा ने दिया नन्ही परी को जन्म, बेहद प्यारा है शहजादी का नाम

2/13/2022 3:03:41 PM

मुंबई. एक्टर इकबाल खान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्टर दूसरी बार पिता बन गए हैं। इकबाल की पत्नी स्नेहा छाबड़ा ने बेटी को जन्म दिया है। एक्टर की नन्ही शहजादी का जन्म 11 फरवरी को हुआ है। इससे पहले कपल की 10 साल की बेटी है, जिसका नाम अमारा है। हाल ही में एक्टर ने इस बारे में बात की है।

PunjabKesari
इकबाल ने कहा- 'स्नेहा ने बच्ची का नाम 'इफ्जा' रखा है, जिसका मतलब गार्जियन एंजल है। हम धन्य हैं। मेरी बड़ी बेटी अमारा हमेशा से एक बहन चाहती थी और वह बहुत खुश है। स्नेहा और इफ्जा दोनों ठीक हैं।' 

PunjabKesari
इकलाब का जन्मदिन 10 फरवरी को होता है और 11 फरवरी को उनकी बेटी का इस दुनिया में आना उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस पर इकबाल ने कहा- 'मेरी बेटी ने एक दिन बाद पैदा होने का सोचा, जिससे हम अगले साल बैक-टू-बैक दो सेलिब्रेशन कर सकें। मैं वो पिता बनने के लिए तैयार हूं, जो बच्चों की लंगोट बांधते हैं। बीच रात में उठने पर उनको लोरी गाकर सुलाते हैं। अम्मारा के जन्म के समय भी मैं यही सब करता था। उसके आने के बाद मैं काफी बदल गया था। मैं पहली बार पिता बना था। और अब इफ्जा के बाद भी मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत समझ रहा हूं।'

PunjabKesari
इकबाल ने आगे कहा- 'मैं अपने बच्चों को पूरा प्यार देना चाहता हूं और उन्हें सही चीजें करना सिखाना चाहता हूं। उन्हें अच्छा इंसान बनाना चाहता हूं। मैं और स्नेहा बहुत खुश हैं और अम्मारा और इफ्जा के साथ आगे की लाइफ जीने के लिए भी तैयार हैं।' इकबाल ने साल 2007 में अपनी गर्लफ्रेंड स्नेहा छाबड़ा के साथ शादी की थी। दोनों की शादी को 15 साल हो चुके हैं। कपल एक-साथ काफी खुश है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News