पटना पहुंचे IPS विनय तिवारी का आरोप ''सुशांत केस की जांच में रोड़ा बन रही मुंबई पुलिस''

8/8/2020 5:01:29 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह मामले में जांच के लिए मुंबई आए बिहार के आईएसपी विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन कर दिया गया था। 5 दिन के क्वारंटाइन के बाद बीएमसी ने उन्हें शुक्रवार यानी कल मुक्त किया था। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने मुंबई पुलिस को लेकर की बड़ी बातें कही हैं।


विनय तिवारी ने बताया कि बीएमसी की हरकतों से उनकी जांच काफी प्रभावित हुई हैं। अगर उन्हें चार-पांच दिनों के लिए क्वारंटाइन नहीं किया जाता तो वो कई बातों का खुलासा करते, लोगों से पूछताछ करते और सबूत जुटाए जाते। यूं मुंबई पुलिस और बीएमसी का बिहार पुलिस के बीच दखल देना सही नहीं है। मुंबई पुलिस रोड़ा बनने का काम कर रही है, जैसा कि सबने देखा है।


आईपीएस विनय ने आगे कहा कि अब जब सीबीआई जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी तो उनसे बचने के लिए वो कुछ छिपा रही है। हम चाहते तो हमारी टीम भी सभी पर्दे उठा सकती थी, लेकिन बिहार पुलिस को जांच से रोकने के लिए मुंबई पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है। मुंबई पुलिस को ऐसा नहीं करना चाहिए। 


बता दें क्वांरटाइन से रिहा होने के बाद विनय तिवारी कल ही यानि शुक्रवार रात पटना पहुंच गए थे। 

  
  
  
  
 

Edited By

suman prajapati