IPL 2020: उठेगा ''तूफान'' जब धोनी और रोहित शर्मा से पहले मैदान में उतरेंगे फरहान अख्‍तर

9/19/2020 1:40:50 PM

मुंबई: क्रिकेट के दीवानों के लिए इंतजार की घड़‍ियां खत्म हो गई हैं। शनिवार यानि 19 सितंबर से आईपीएल 2020 का आगाज हो रहा है। अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच पहला मैच खेला जाएगा। लेकिन इसमें बाॅलीवुड का भी तड़का लगेगा। शनिवार को फरहान अख्‍तर खेल शुरू होने से पहले अपना खेल दिखाएंगे। मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा से पहले फरहान अख्‍तर की एंट्री होने वाली है।

दरअसल, फरहान अख्तर स्टार स्पोर्ट्स लाइव ब्रॉडकास्ट पर 'ड्रीम11 आईपीएल 2020' के पहले मैच से पहले, 'क्रिकेट लाइव' का उद्घाटन करेंगे। फरहान अख्‍तर शाम बजे प्री-शो क्रिकेट लाइव पर मैच से पहले नजर आएंगे। कोरोना महामारी के कारण इस बार IPL छह महीने की देरी से शुरू हो रहा है। फरहान इस दौरान जहां अपनी स्‍पोर्ट्स बेस्‍ड फिल्‍म 'तूफान' को प्रमोट करेंगे।

वहीं लोगों और ख‍िलाड़‍ियों को भी संबोध‍ित करेगें। स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव पर एक्सक्लूसिव बात करते हुए फरहान ने कहा- 'यह मुश्‍क‍िल दौर है और हमारा देश लगातार आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है।' फरहान ने आगे कहा- 'गिरने के बाद उठना, गलतियों से सीखना और सबसे महत्वपूर्ण बात, जीत के बाद भी जमीन से जुड़े रहना और विनम्र बने रहना सबसे जरूरी है। मैं अपनी फिल्म 'तूफान' पर काम करने के बाद इस भावना को अधिक गंभीरता से समझ सकता हूं।'

बता दें कि फरहान अख्‍तर की फिल्‍म 'तूफान' खेल के बैकग्राउंड पर बनी है। इसमें वह एक मुक्‍केबाज की भूमिका में हैं। यह फिल्‍म एक्सेल एंटरटेनमेंट बना रही है। इसका डायरेक्‍शन राकेश ओमप्रकाश मेहरा कर रहे हैं।

 

Smita Sharma