ऑनस्क्रीन बहन की पार्टी में धमाल मचाने पहुंची श्रद्धा आर्या, शाॅर्ट ड्रेस में ''बर्थडे गर्ल'' अंजुम का भी दिखा किलर लुक

9/14/2022 12:23:02 PM

मुंबई: सीरियल 'कुंडली भाग्य' स्टार अंजुम फकीह ने 12 अगस्त को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर अंजुम फकीह ने शानदार पार्टी होस्ट की। पार्टी में कुंडली भाग्य की कास्ट समेत अंजुम फकीह के कई खास दोस्तों ने भी शिरकत की।इन सितारों ने अंजुम फकीह के साथ जमकर पार्टी की। कुछ समय पहले ही अंजुम फकीह ने अपने बर्थडे बैश की तस्वीरें सामने आईं हैं। 

पार्टी में बर्थडे गर्ल अंजुम फकीह का लुक देखने लायक था। ओरेंज कलर की शाॅर्ट ड्रेस में अंजुम कहर ढा रही हैं। मिनिमल मेकअप, लिपस्टिक, डार्क आईशेडो अंजुम के लुक को परफेक्ट बना रहा है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने पिंक हील्स पेयर की थीं। अंजुम के लुक में जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह था उनका छोटू सा बैग। 

श्रद्धा आर्या भी ऑन स्क्रीन बहन की पार्टी में रंग जमाने पहुंची। इस दौरान श्रद्धा आर्या का ग्लैमरस लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो श्रद्धा ग्रीन साटन मैक्सी ड्रेस में कमाल की दिखीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, पिंक बल्श से कंप्लीट किया था। 

संजय गगनानी भी अपनी पत्नी के साथ पार्टी करने पहुंचे थे। इस दौरान अंजुम फकीह ने अपने ऑनस्क्रीन दुश्मन का भी शान से स्वागत किया।

तस्वीर में अंजुम फकीह अपने ऑनस्क्रीन पति के साथ पोज देती दिख रही हैं। असल जिंदगी में भी अंजुम फकीह और अभिषेक कपूर की बहुत बनती है।

अंजुम फकीह के जन्मदिन के मौके पर राहुल वैद्य और दिशा परमार भी उनसे मिलने पहुंचे थे। अंजुम फकीह और दिशा परमार ने बड़े अच्छे लगते हैं 2 में साथ काम किया है। शो में अंजुम दिशा की बहन का किरदार निभा रही हैं। 

 

 

Content Writer

Smita Sharma