Inside Pictures: फैमिली और फ्रेंड संग आराध्या ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, लाडली संग झूला झूलते दिखे अभिषेक

11/17/2019 1:39:35 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन ने शनिवार को अपना 8वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर बच्चन परिवार ने ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया।

पार्टी में  शाहरुख खान, गौरी खान और रितेश देशमुख समेत कई स्टार्स अपने बच्चों संग पहुंचे। हाल ही में इस पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें सामने आईं हैं।

तस्वीरों आराध्या येलो आउटफिट में हमेशा की तरह क्यूट लग रही हैं। पार्टी में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन अपनी पोती आराध्या की के साथ एंजॉय करते हुए दिखे।

इस दौरान अभिषेक और ऐश लाडली संग झूला झूलते भी दिखे। आराध्या की पार्टी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

यूजर्स उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो ऐश्वर्या डायरेक्टर मणिरत्नम की अगली फिल्म 'पोंनियिन सेल्वन' की शूटिंग जल्द शुरू करने वाली हैं। यह एक रीमेक फिल्म होगी। 

वहीं अभिषेक बच्चन 'द बिग बुल' में नजर आएंगे। फिल्‍म 1990 से 2000 के बीच हुई सच्‍ची घटनाओं और भारत के फाइनैंशल फील्‍ड में हुए बदलाव पर आधारित है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma