Inside Photos: कुछ ऐसा है ऋतिक रोशन का आलीशान बंगला

4/8/2019 5:19:04 PM

मुंबई:फैंस हमेशा ही ये जानने के लिए एक्साइटिड होते हैं कि उनके फेवरेट स्टार्स कैसे और कहां रहते हैं। फैंस स्टार्स की हर छोटी-छोटी चीज के बारे में जानना चाहते हैं। वहीं अब हाल ही में ऋतिक रोशन के घर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

ऋतिक के आलीशान बंगले की सजावट देख कर आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी। ऋतिक का लैविश अपार्टमेंट जुहू स्थित प्राइम बीच बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर है। उन्होंने अपने घर की इंटीरियर को सजाने में बहुत ही मेहनत की है।

डायनिंग से लेकर पूल एरिया तक ऋतिक के घर का हर कोना आपका ध्यान आकर्षित करता है। घर की दीवारों पर जो कोटेशन्स नजर आ रहे हैं, इनमें से कुछ ऋतिक ने ही लिखे हैं।

इसके अलावा दीवार पर ऋतिक के साथ उनके बेटों का कोलाज भी लगा है जोकि बेहद खूबसूरत है। इसकी खास बात यह है कि ऋतिक और अक्षय कुमार पड़ोसी है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक जल्द ही फिल्म सुपर 30 में नजर आएंगे। फिल्म में ऋतिक पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे हैं। अपने किरदार की बारीकियों के समझने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है।

सुपर 30' की कहानी एक गणितज्ञ की जिंदगी के आसपास जरूर घूमेगी। फिल्म में मृणाल ठाकुर ऋतिक की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म इसी साल 29 जुलाई को रिलीज होगी। 

 

Smita Sharma