सामने आई अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की सगाई की इनसाइड फोटोज, मस्ती मूड में दिखे जाह्नवी, सलमान और अन्य स्टार्स

12/31/2022 10:11:10 AM

 

बॉलीवुड तड़का टीम. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का राधिका मर्चेंट से गुरुवार को रोका हुआ, जिसके बाद अंबानी फैमिली ने मुंबई में ग्रैंड सगाई पार्टी होस्ट की, जहां शाहरुख खान, सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, जाह्नवी कपूर और रणवीर सिंह जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई पार्टी की कुछ इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। आप भी डालें एक नजर..


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जहां पेस्टल कलर के फूलों की कढ़ाई वाले लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं उनके मंगेतर अनंत को मैरून शेरवानी के साथ मैचिंग जैकेट में नजर आ रहे हैं। एक साथ कपल बेहद खुश लग रहा है।


राधिका मर्चेंट के दोस्त ओरहान अवत्रमणि कपल के साथ पोज देते नजर आए। उन्होंने पार्टी से इनसाइड फोटोज शेयर की हैं। 


वहीं, इस दौरान जाह्नवी कपूर, शिखर पहाड़िया के साथ पोज देती नजर आई। गौरतलब है कि दोनों एक दूसरे के रिलेशनशिप में हैं।

 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई पार्टी में सलमान खान भी नजर आए। वे ब्लू कलर की शर्ट और फॉर्मल ग्रे पैंट में परफेक्ट लगे।

 

Content Writer

suman prajapati