''इंड‍ियाज मोस्ट वांटेड'' का टीजर र‍िलीज, दमदार एक्शन करते दिखे अर्जुन कपूर

4/16/2019 4:33:39 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म 'इंड‍ियाज मोस्ट वांटेड' का टीजर र‍िलीज हो गया है। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है। य‍ह कहानी है एक ऐसे क्र‍िमनल की जो खुद को भारत का ओसामा बताता है। कैसे पांच लोग भारत के ओसामा को ब‍िना हथ‍ियार के तलाशने निकलते हैं, किस तरह कितने कामयाब होते हैं, फिल्म की कहानी में इसी मिशन को दिखाया गया है। 

 


टीजर की शुरुआत होती है जबरदस्त एक्शन से ज‍िसमें बताया गया है 2007 से 2013 तक 7 शहरों 52 ब्लास्ट हुए, ज‍िसमें 810 लोग घायल और 433 की मौतें हुईं। इन सबके पीछे था एक इंसान जो कहता है, शरीर मरता है,आत्मा नहीं मरती। मैं लोगों को मार नहीं रहा बस उनकी आत्मा को दूसरे शरीर में भेज रहा हूं।

 

 

ऐसा मैं नहीं कह रहा हूं, गीता में श्री कृष्ण ने कहा है। इसके बाद सामने आते हैं चार नए किरदार। ये चारों अर्जुन कपूर के साथ मिलकर आतंकी ओसामा को पकड़ने का काम शुरू करते हैं।

 

 

बता दें कि 'इंड‍ियाज मोस्ट वांटेड' को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। जबकि फॉक्स स्टार स्टूड‍ियो, राजकुमार गुप्ता, मायरा करण ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 24 मई को रिलीज होगी।

 


 

Konika