India’s Got Talent: 69 साल की किरण खेर ने ''चोली के पीछे'' गाने पर किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुआ वीडियो

2/27/2022 3:01:31 PM

मुंबई. शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' सीजन 9 शुरू हो चुका है। इस शो को शिल्पा शेट्टी, किरण खेर और बादशाह जज कर रहे हैं। इस शो को अर्जुन बिजलानी होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में शो से किरण खेर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस डांस करती रहती हुई नजर आ रही है।


वीडियो में किरण खेर पिंक और गोल्डन साड़ी में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। किरण कंटेस्टेंट्स के साथ माधुरी दीक्षित के गाने चोली के पीछे क्या है पर धमाकेदार डांस करती हुई दिखाई दे रही है। किरण के डांस को देख कर शिल्पा शेट्टी, बादशाह और मनोज मुंतशिर हूटिंग करने लगते हैं। वहीं शो में बतौर गेस्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ भी किरण खेर को चियर करने लगते हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

बता दें 'चोली के पीछे' गाना साल 1993 में आई फिल्म 'खलनायक' का है। इस गाने को अलका यागनिक ने गाया था। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त जैसे स्टार्स नजर आए थे। 

Content Writer

Parminder Kaur