इस पाकिस्तानी सिंगर की आवाज के दीवाने हैं इंडियन, जाने बर्थ-डे पर कुछ अनसुनी बातें

12/9/2019 12:34:02 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.   पाकिस्तान के फैसलाबाद में 1974 में जन्मे राहत फ़तह अली खान 9 दिसंबर को अपना 45वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। भले ही राहत फतह अली खान पाकिस्तानी सिंगर हैं, लेकिन उनकी मधुर आवाज के भारतीय भी कायल हैं। वह अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों के गाने गा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि राहत फतेह अली मशहूर सूफी गायक नुसरत फतह अली खान के भतीजे हैं। 

राहत ने अपना पहला स्टेज शो 7 साल की उम्र में किया था। लेकिन बालीवुड में राहत की गायकी का सफर 2003 में पूजा भट्ट डायरेक्टेट फिल्म 'पाप'    के गाने ‘लागी तुझ से मन की लगन’ से शुरु हुआ। इस गाने के बाद राहत रातों-रात भारत में छा गए।  

विवादः 

एक बार दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर राहत और उनके ग्रुप को जांच के दौरान रोक लिया गया और उनके पास से क़रीब सवा लाख डॉलर नगद मिले थे। अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने विदेशी मुद्रा की जानकारी इमीग्रेशन जांच के दौरान नहीं दी थी। राहत और उनके मैनेजर मारुफ़ पर विदेशी मुद्रा विनिमय अधिनियम (फ़ेमा) और कस्टम कानून के तहत मामला चलाया गया था और जांच के बाद दोनों पर 15-15 लाख रुपए का जु्र्माना भी लगाया गया। 

 

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में भारत-पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्तों के कारण इंडिया में पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध काफी बढ़ गया है। ऐसे में खबर आई थी कि राहत फतेह अली खान के द्वारा सलमान खान की फिल्म 'दबंग-3' के लिए कुछ गाने रिकॉर्ड किए थे, लेकिन जनभावनाओं का ध्यान रखते हुए इन्हें विवादों से बचने के लिए हटा दिया गया। इस बात की पुष्टि  राहत फतेह अली खान के प्रवक्ता सलमान अहमद ने भी की थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि सलमान और राहत के बीच कोई मतभेद नहीं है। 

Edited By

Vikas Sharma