महिला हॉकी टीम के कोच शोर्ड मारिन ने शाहरुख खान को कहा धन्यवाद, बोले- ''चक दे इंडिया पार्ट 2'' का समय आ गया

8/7/2021 11:38:44 AM

मुंबई. टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रर्दशन किया। महिला हॉकी टीम ने भले मेडल ने जीता लेकिन सारे भारतीयों का दिल जीत लिया। एक्टर शाहरुख खान ने ट्वीट कर महिला हॉकी टीम की तारीफ की थी और उनका हैंसला बढ़ाया था। अब महिला हॉकी टीम के कोच शोर्ड मारिन ने शाहरुख को शुक्रिया कहा है।


शाहरुख ने ट्वीट कर लिखा था- 'दिल टूटा है लेकिन सिर ऊंचा रखने के कारण हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम ने बहुत अच्छा खेल है। आप ने भारत में सभी को प्रेरित किया है। यह अपने आप में जीत है।' महिला हॉकी टीम के कोच शोर्ड मारिन ने शाहरुख को शुक्रिया करते हुए लिखा- 'आपके प्यार के लिए शाहरुख खान। बॉलिवुड के बेस्ट से सपॉर्ट मिलना अच्छा लगा। यह समय चक दे पार्ट 2 का समय है, क्या कहते हैं?' शोर्ड मारिन का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।


बता दें महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया। महिला हॉकी टीम भले सेमीफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन से हार गई लेकिन क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी। शाहरुख की फिल्म 'चक दे इंडिया' साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्टर ने विश्व कप में भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच कबीर खान की भूमिका निभाई थी।

Content Writer

Parminder Kaur