टीवी की ये हसीनाएं एक्टिंग और स्टाइल में देती हैं बाॅलीवुड एक्ट्रेसेस को भी मात

6/27/2018 4:40:38 PM

मुंबई: आज के समय में बाॅलीवुड इंडस्ट्री हो या छोटा पर्दा कहीं भी काम मिलना आसान नहीं है। वहीं अगर हम छोटे परदे की एक्ट्रेसेस की बात करें तो वे अपनी एक्टिंग और स्टाइल में बाॅलीवुड की हसीनाओं को भी मात देती हैं। इनमें से कुछ तो एेसी एक्ट्रेसेस भी हैं जो अपने एक्टिंग के दम से बड़े पर्दे पर भी नाम कमा रही हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ टीवी कलाकार के बारे में बताने जा रहे हैं।

 

 

जेनिफर विंगेट

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट छोटी स्क्रीन के पसंदीदा चेहरों में से एक है। जेनिफर ने अपने करियर की शुरुआत 'राजा को रानी से प्यार हो गया' में एक बाल कलाकार के रूप में 12 वर्ष की आयु में की थी। इसके बाद वह 'सरस्वतीचंद्र', 'दिल मिल गए', 'कहीं तो होगा' जैसे कई सुपरहिट सीरियल में काम किया। वह इन दिनों कलर्स के टीवी शो 'बेपनाह' में जोया का किरदार निभा रही हैं। जिसे लोगों द्वारा काफी प्यार मिल रहा है। 


 

हिना खान

टीवी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपनी बोल्ड और हाॅट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हिना ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी। इसमें उन्होंने अक्षरा का किरदार निभाया। इस सीरियल में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। लोगों के दिलों में उनकी छवि एक संस्कारी बहू जैसी  बन गई। लोग उनके फैशन और स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी-8', 'बिग बाॅस 11' में काम किया है। हिना बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह ही बेहद हॉट है। 

 

 

 

दिव्यंका त्रिपाठी

टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी को कोई परिचय की जरूरत नहीं है। वह इन दिनों 'ये हैं मोहब्बतें' में इशिता की मुख्य भूमिका निभा रही हैं। लोग उनके इस किरदार को काफी पसंद कर रहे हैं। करण पटेल यानि रमन के साथ उनकी रोमांटिक कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। दिव्यंका पहली भारतीय टीवी एक्ट्रेस हैं जिनके पास इंस्टाग्राम पर 6.5 मिलियन से ज्यादा फोलोवर हैं।  

 


मौनी रॉय 

टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 'नागिन', 'महादेव' और' क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे सीरियल में काम करके अपनी पहचान बनाई। मौनी न केवल उन किरदारों के लिए स्क्रीन पर प्रशंसा पाती है, बल्कि लोग भी उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। टीवी में पहचान बना चुकी मौनी जल्द ही बाॅलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाने जा रही हैं। मौनी फिल्म 'गोल्ड' और 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। 

 

शिवांगी जोशी

इन दिनों शिवांगी जोशी अपने शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कारण सभी का ध्यान अपनी ओर आर्कषित कर रही हैं। वह इसमें नायरा की भूमिका निभा रही हैं। सीरियल में कार्तिक(मोहसिन खान) के साथ उनकी कैमिस्ट्री को लोग काफी पसंद करते हैं। वह अपनी क्यूटनस की वजह से लोगों के दिलों में राज करती हैं। वह 'खेलती जिंदगी आंख मिचोली', 'बेगूसराय', 'ये है आशिकी', 'बेइन्तेहा' और अन्य कई कार्यक्रमों का हिस्सा रही हैं।

 


निया शर्मा

टीवी सीरियल 'जमाई राजा' से फेमस हुई निया शर्मा अक्सर अपनी बोल्ड और हाॅट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अपनी एक्टिंग के साथ- साथ वह अपनी हाॅटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। सीरियलस के अलावा वह 'खतरों के खिलाड़ी 8' में नजर आ चुकी है। इसके साथ ही वह वेब सीरिज में भी अपनी एक्टिंग का जादू दिखा चुकी हैं। 

 

 

शिल्पा शिंदे

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने 'भाबी जी घर पर है' में अंगूरी भाभी का किरदार निभा कर हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। हालांकि, शो के निर्माता के साथ उनकी लड़ाई के कारण जल्द ही वह परेशानी में उतर गईं। शिल्पा ने रियलिटी शो, 'बिग बॉस 11' में अपने अच्छे व्यवहार की वजह से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने लोगों का दिल तो जीता ही इसके साथ ही शो की ट्रोफी भी अपने नाम की। 

 

 

एरिका फर्नांडीस

टीवी सीरियल 'कुछ रंग प्यार के एेसे भी' के साथ एरिका फर्नांडीस हर घर में फेमेस हो गई। इस शो को युवाओं ने अपनी प्रगतिशील कहानी के लिए विशेष रूप से प्यार किया था। शाहिर शेख के साथ एरिका की कैमिस्ट्री को लोग ने काफी पसंद किया। 

 

 

करिश्मा तन्ना

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने कई सालों तक छोटे पर्दे पर राज किया। वह अपनी बोल्ड और हाॅट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'नागार्जुन एक योद्धा', 'झलक दिखला जा' और 'बिग बॉस 10' में आ चुकी है। इसके अलावा वह फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह इन दिनों नागिन 3 में नागिन का किरदार निभा रही हैं।  

 

 

सनाया ईरानी

टीवी सीरियल 'मिले जब हम तुम' से अपनी पहचान बना चुकी सनाया ईरानी की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। उनकी और मोहित की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। उन्होंने 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'नच बलिये 8' जैसे सीरियल में काम कर चुकी हैं।

Punjab Kesari