इंडियन आइडल विनर सनी हिंदुस्तानी ने किया बड़ा खुलासा, नेहा ने ठुकराया था शादी का प्रस्ताव

2/29/2020 5:22:08 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल हमेशा ही सुर्खियों में रहा हैं। इंडियन आइडल 11 के विनर पंजाब के सनी हिदुंस्तानी रहे। इस बार इंडियन आइडल आदित्य नारायण और नेहा के रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहा। दोनों ने वैंलेटाइन डे पर शादी करने के बारे में शो में कहा था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया गया, लेकिन बाद में यह बात निकल कर सामने आई यह सब शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए गया था। 


 हाल ही में इंडियन आइडल विजेता सनी हिंदुस्तानी ने एक बड़ा खुलासा किया हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि जज नेहा कक्कड़ ने आदित्य नारायण के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। सनी ने कहा हम बहुत एक्साइटेड थे। हमने कपड़े भी खरीदे और बारात भी निकाली। बिना यह जाने कि लड़की प्रस्ताव स्वीकार करेगी या नहीं। वह तीनों जजों और एंकर आदित्य नारायण को बहुत मिस करेंगे।

वहीं, कुछ दिन पहले आदित्य के पिता उदित नारायण ने कहा कि वह अपने बेटे को शादी के लिए छेड़ते रहते हैं और उन्होंने अपने बेटे को नेहा से शादी करने के लिए कहा पर उसने नजर अंदाज कर दिया। वह अपने करियर पर ध्यान देना चाहता हैं। नेहा आज की टॉप सिंगर हैं और बहुत अच्छा कर रही हैं। उदित नारायण ने कहा अगर शादी की बातें सच होती तो हम दुनिया के सबसे खुशनसीब मां-बाप होते। नेहा ने इस बारे  में कहा मैं खुशी से सिंगल हूं। आदी मेरे से स्क्रीन पर शादी के बारे में पूछता रहता था और मैं मना कर देती थी। यह सब लोगों के मनोरंजन के लिए था।

Edited By

Vikas Sharma